आम्रपाली दुबे और डॉ.महेश कुमार की फिल्म ‘मातृ देवो भवः की शूटिंग पूरी
19-Oct-2024 11:39 AM 3419
मुंबई, 19 अक्टूबर (संवाददाता) भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और अभिनेता डॉ. महेश कुमार की फिल्म मातृ देवो भवः की शूटिंग पूरी हो गयी है। उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले के अकबरपुर टांडा और बरियावन क्षेत्र में फिल्म मातृ देवो भवः की पूरी शूटिंग हुई है।फिल्म मातृ देवो भवः एक पति-पत्नी के असीम प्रेम त्याग और बलिदान के साथ अपने परिवार के लिए मर-मिटने की कहानी पर आधारित बहुत ही संवेदनात्मक प्रस्तुति है। भोजपुरी फिल्म मातृ देवो भव में आम्रपाली दुबे के साथ डॉक्टर महेश कुमार, अनूप अरोरा मनोज टाइगर, देव सिंह, बबलू खान, संजय पांडे, हीरा यादव, रंभा साहनी, स्वीटी सिंह राजपूत, वहीं बाल कलाकार के रूप में आरव वर्मा, सायेशा नाटेकर और अगस्त्य हैं।फिल्म मातृ देवो भवः के निर्माता-निर्देशक मछिंद्र चाटे हैं। देवयानी मूवीज़ के बैनर तले बनीं फ़िल्म मातृ देवो भवः की कहानी सभा वर्मा की है जिसके कैमरामैन फिरोज खान है। फिल्म का प्रोडक्शन सागर शेलखे देख रहे हैं। वहीं फ़िल्म को संगीत से साजन मिश्रा ने सजाया है। फाइट मास्टर हीरा यादव, नृत्य निर्देशक आकाश शेट्टी हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^