आम चुनाव के बाद स्मृति ईरानी 26 मई को आ रही है अमेठी
25-May-2025 06:06 PM 6508
अमेठी 25 मई (संवाददाता) पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेत्री स्मृति ईरानी लंबे अरसे बाद 26 मई सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी आ रही है।आम चुनाव के बाद अचानक स्मृति ईरानी के अमेठी आने की खबर से सियासी हलचल तेज हो गई है। इस दौरान स्मृति ईरानी गौरीगंज के रणंजय इंटर कॉलेज मैदान पर रानी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी पर आयोजित संगोष्ठी में शामिल होगी। उपरोक्त आशय की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी चंद्र मौली सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर जोर शोर से तैयारियां की जा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^