आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत : केजरीवाल
08-Nov-2024 09:49 PM 4908
नयी दिल्ली, 08 नवंबर (संवाददाता) आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। श्री केजरीवाल ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, “पिछले दो साल में हम सबसे कठिन दौर से गुजरे हैं, लेकिन कहते हैं ना कि भगवान परेशानियां भी अपने सबसे प्रिय भक्तों को ही देता है, उनकी परीक्षा लेता है। भगवान कठिनाइयां भेजकर आपको भविष्य की चुनौतियों के लिए मजबूत करता है। भगवान जब बहुत बड़ी कठिनाइयां भेजता है तो यह उनका संकेत होता है कि भगवान आपसे आने वाले समय में कुछ बड़ा काम करवाना चाह रहा है। हमें कठिनाइयों से घबराना नहीं है बल्कि उनका बहादुरी से मुकाबला करना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^