आइस हॉकी महिला विश्व चैम्पियनशिप में इज़राइल की ऐतिहासिक जीत
31-Mar-2023 02:48 PM 4262
येरुशलम, 31 मार्च (संवाददाता) इजराइल ने आइस हॉकी महिला विश्व चैम्पियनशिप के डिवीजन तीन ग्रुप बी के एक मुकाबले में गुरुवार शाम बोस्निया हर्जेगोविना के खिलाफ 4-1 से एतिहासिक जीत दर्ज की। इज़राइल की महिला टीम के लिए यह पहली विश्व चैंपियनशिप जीत थी। टीम पिछले साल ही अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में शामिल हुई थी। इज़राइल ने तीन-टीम ग्रुप में 1-3 जीत-हार के रिकॉर्ड के साथ अपना अभियान पूरा किया, जबकि बोस्निया टूर्नामेंट में 1-2 से आगे है। बोस्निया का मुकाबला शुक्रवार को टूर्नामेंट में 3-0 के रिकॉर्ड के साथ ग्रुप ए में अव्वल सार्बिया से होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^