आईटीबीपी ने माउंट मकालू फतह कर कीर्तिमान रचा
02-May-2025 09:17 PM 2899
नयी दिल्ली 02 मई (संवाददाता) भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने विश्व की पाँचवीं सबसे ऊँची चोटी नेपाल की माउंट मकालू (8,485 मीटर) पर सफल आरोहण कर एक और ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया। आईटीबीपी के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि बल के दल ने पिछले महीने की 19 तारीख को यह उपलब्धि हासिल की। यह किसी भी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल द्वारा इस शिखर पर किया गया पहला आरोहण है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^