आईएसएसएफ विश्व कप 2023 में भारत ने जीता दूसरा पदक
19-Sep-2023 09:26 PM 4725
रियो डी जनेरियो 19 सितंबर (संवाददाता) भारत की निश्चल ने सोमवार को ब्राजील के रियो डी जनेरियो में आईएसएसएफ विश्व कप 2023 में महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में रजत पदक जीता। आईएसएसएफ विश्व कप के अंतिम दिन 19 वर्षीय भारतीय निशानेबाज के पोडियम फिनिश के साथ भारत के पदकों की संख्या दो हो गई। इससे पहले इलावेनिल वलारिवन ने शनिवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। रियो में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप में कुल 16 भारतीय निशानेबाजों ने हिस्सा लिया था। हालांकि, एशियाई खेल में भाग लेने वाले भारत के निशानेबाजों ने इस मीट में हिस्सा नहीं लिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^