आईएएस अधिकारी संजीव खिरवार का लद्दाख, उनकी पत्नी का अरुणाचल प्रदेश तबादला
26-May-2022 11:20 PM 5423
नयी दिल्ली 26 मई (AGENCY) दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में अपने पालतू कुत्ते को टहलाने को लेकर विवादों में आए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी संजीव खिरवार और उनकी पत्नी रिंकू दुग्गा का क्रमशः लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश तबादला कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देर रात जारी आदेश में कहा है कि सक्षम अधिकारी की मंजूरी से श्री खिरवार का लद्दाख तथा उनकी पत्नी आईएएस पत्नी दुग्गा का तबादला अरुणाचल प्रदेश किया गया है। मंत्रालय ने कहा है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। उल्लेखनीय है कि श्री खिरवार अपने पालतू कुत्ते को स्टेडियम में टहलाने को लेकर विवादों का सामना कर रहे थे। श्री खिरवार अब तक दिल्ली में प्रमुख सचिव राजस्व के पद पर काम कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली के मुख्य सचिव से इस बारे में रिपोर्ट भी मांगी थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^