65 वर्ष के हुये जैकी श्राफ
01-Feb-2022 03:16 PM 7811
मुंबई, 01 फरवरी (AGENCY) बॉलीवुड के माचो हीरो जैकी श्राफ आज 65 वर्ष के हो गये। 01 फरवरी 1957 को मुंबई में जन्में जैकी श्राफ मूल नाम जयकिशन श्राफ ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1982 में प्रदर्शित देवानंद की फिल्म ..स्वामी दादा..से की। इस फिल्म में जैकी श्राफ ने एक छोटी सी भूमिका निभायी थी।इस दौरान सुभाष घई की नजर जैकी श्राफ पर पड़ी जो उन दिनों हीरो बनाने की तैयारी कर रहे थे। सुभाष घई को अपनी फिल्म हीरो के लिये रफ टफ छवि वाले कलाकार की जरूरत थी और उन्होंने जैकी श्राफ को हीरो के लिये चुन लिया।वर्ष 1983 में प्रदर्शित फिल्म हीरो में जैकी श्राफ ने एक मवाली गुंडे की भूमिका निभायी।फिल्म में उनका किरदार ग्रे शेड्स लिये हुये था बावजूद वह दर्शको का प्यार हासिल करने में सफल रहे ।हीरो टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी। वर्ष 1986 में जैकी श्राफ को एक बार फिर से सुभाष घई के साथ कर्मा में काम करने का अवसर मिला।यूं तो यह फिल्म पूरी तरह दिलीप कुमार पर आधारित थी लेकिन जैकी श्राफ के अभिनय को भी दर्शकों ने बेहद पसंद किया।इस फिल्म में जैकी श्राफ और अनिल कपूर की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। वर्ष 1987 में प्रदर्शित फिल्म काश जैकी श्राफ के करियर की उल्लेखनीय फिल्मों में शामिल की जाती है।इस फिल्म के पहले धारणा थी कि जैकी श्राफ केवल मारधाड़ और एक्शन से भरपूर फिल्म में हीं काम कर सकते है लेकिन इस फिल्म में उन्होंने संजीदा किरदार निभाकर दर्शको को रोमांचित कर दिया। वर्ष 1989 जैकी श्राफ के करियर के लिये महत्वपूर्ण वर्ष साबित हुया। इस वर्ष जैकी श्राफ की त्रिदेव.राम लखन और परिन्दा जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुयी।परिन्दा के लिये जैकी श्राफ को उनके दमदार अभिनय के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया।वहीं सुभाष घई की फिल्म राम.लखन में एक बार फिर से जैकी श्राफ और अनिल कपूर की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। वर्ष 1993 में प्रदर्शित फिल्म 1942 ए लव स्टोरी और वर्ष 1995 में प्रदर्शित फिल्म रंगीला के लिये जैकी श्राफ सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किये गये।जैकी श्राफ के करियर में उनकी जोड़ी मीनाक्षी शेषाद्री और माधुरी दीक्षित के साथ काफी पसंद की गयी। जैकी श्राफ ने हिंदी फिल्मों के अलावा गुजराती.तमिल.तेलगु.बंगाली.मलयालम.कन्नड़.मराठी.पंजाबी और उडि़या फिल्मों में भी अभिनय किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^