61 वर्ष की हुयी मंदाकिनी
30-Jul-2024 11:22 AM 1248
मुंबई 30 जुलाई(संवाददाता)बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री मंदाकिनी आज 61 वर्ष की हो गयी।मंदाकिनी का जन्म 30 जुलाई 1963 को एंग्लो-इंडियन परिवार में मेरठ में हुआ था।उनके पिता जोसफ बिट्रिश नागरिक थे जबकि मां मुस्लिम थीं।मंदाकिनी के बचपन का नाम यास्मीन जोसेफ था।मंदाकिनी ने अपने करियर कीशुरूआत वर्ष 1985 में प्रदर्शित बंगाली फिल्म अंतारेर भालोबाशा से की थी।वर्ष 1985 में ही मंदाकिनी ने फिल्म मेरा साथी से बॉलीवुड में भी कदम रख दिया।हालांकि यह फिल्म टिकट खिड़की पर बुरी तरह से नकार दी गयी।इसी वर्ष मंदाकिनी की फिल्म राम तेरी गंगा मैली प्रदर्शित हुयी। इस फिल्म में राज कपूर के छोटे बेटे राजीव कपूर लीड रोल में नजर आए थे। राजकपूर निर्मित-निर्देशित इस फिल्म की सफलता ने मंदाकिनी ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली।इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये मंदाकिनी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से नामांकित की गयी।हालांकि, इस फिल्म के लिए मंदाकिनी नहीं, बल्कि पद्मिनी कोल्हापुरे राज कपूर की पहली पसंद थीं। उन्हें यह फिल्म ऑफर की गई थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। राम तेरी गंगा मैली के बाद मंदाकिनी ने जाल,लोहा,डांस डांस,जीते है शान से,कमांडो,तेजाब और जंगबाज जैसी कई सफल फिल्मों में कामकिया।मंदाकिनी ने वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म जोरदार में अंतिम बार काम किया।इस दौरान मंदाकिनी का नाम अंडरवर्लड डॉन दाउद इब्राहीम के साथ भी जुड़ा।क्रिकेट के मैदान पर उन्हें दाउद के साथ कई बार देखा गया। वर्ष 1990 में मंदाकिनी ने बुद्धिस्ट मोंक डॉ कगयुर टी रिंपोचे ठाकुर के साथ शादी कर ली।मंदाकिनी इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय नही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^