53वीं राष्ट्रीय स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का 17 से सितंबर से होगा आयोजन
16-Sep-2024 11:38 PM 1876
जोधपुर, 16 सितंबर (संवाददाता) केंद्रीय विद्यालय संगठन जयपुर संभाग के तत्वावधान में जोधपुर में 17 से 21 सितंबर तक 53वीं राष्ट्रीय स्तर की हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय विद्यालय संगठन जयपुर संभाग के उपायुक्त डॉ. अनुराग यादव ने सोमवार को यहां मीडिया को यह जानकारी दी। डा यादव ने बताया कि यह प्रतियोगिता वायुसेना परिसर स्थित केंद्रीय विद्यालय संख्या एक और दो में आयोजित की जाएगी। इसमें अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग के होनहार खिलाड़ी देशभर के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^