5100 दीपकों से ताड़केश्वर मंदिर में हुई महाआरती
06-May-2024 11:00 PM 6948
जयपुर 06 मई (वार्ता ) सर्व ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ द्वारा मनाये जा रहे भगवान परशुराम जन्मोत्सव के तहत रविवार को जयपुर में भगवान ताड़केश्वर मंदिर में 5100 दीपकों से महाआरती का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महामंत्री सविता शर्मा ने बताया कि महासभा के पदाधिकारी एवं बडी संख्या में विप्र जनों ने चौड़ा रास्ता स्थित इस मंदिर में महाआरती में भाग लिया। इस अवसर पर महासभा की प्रदेश संगठन मंत्री नीलम मिश्रा ने कहा कि भगवान शिव और भगवान परशुराम का शास्त्रों में अलग-अलग चित्रण मिलता है जो कि प्रेरणास्पद है और भगवान परशुराम जन्मोत्सव में आयोजित सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज का हित एवं कल्याण स्वरूप कदम उठाना है। इस अवसर पर भगवान ताड़केश्वर का विशेष श्रृंगार भी किया गया और बाबा के जयकारे लगाये। इस अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्योपत सिंह कायल, राष्ट्रीय महासचिव राधेश्याम मेहता, युवा संभाग उदयपुर अध्यक्ष अविकुल शर्मा, जयपुर शहर अध्यक्ष अनिल सारस्वत, प्रदेश संगठन मंत्री श्याम शास्त्री सहित बडी संख्या में युवा एवं महिलायें मौजूद थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^