43 पदकों के साथ जूनियर विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में शीर्ष पर रहा भारत
12-Oct-2021 07:56 PM 7025
नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (AGENCY) भारत ने 43 पदकों के साथ शीर्ष पर रह कर पेरू के लीमा में आयोजित जूनियर विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप अभियान समाप्त किया। प्रतियोगिता के अाखिरी दिन भारत ने उपलब्ध सभी 12 पदक जीते। विजयवीर सिद्धू, रिद्धम सांगवान, अर्जुन सिंह चीमा और शिखा नरवाल आखिरी दिन स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय निशानेबाज रहे। इन चार स्वर्ण पदकों के साथ भारत ने कुल 17 स्वर्ण पदक अपने कब्जे में किए। इसके अलावा भारत ने 16 रजत और 10 कांस्य पदक भी जीते। भारत ने पिस्टल स्पर्धा में 26 पदक, जबकि शॉटगन में नौ और राइफल में आठ पदक जीते।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^