36 राष्ट्रीय गेम्स के लिए झारखंड महिला एवम पुरुष हॉकी टीम का विशेष प्रशिक्षण शिविर शुरू
16-Sep-2022 06:34 PM 7593
रांची, 16 सितंबर (संवाददाता)गुजरात में आयोजित 36 वे राष्ट्रीय खेल के लिए झारखंड सरकार खेल विभाग तथा झारखंड ओलंपिक संघ के तत्वाधान में हॉकी झारखंड के महिला एवं पुरुष हॉकी खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण शिविर आज से बरियातू गर्ल्स हाई स्कूल रांची स्थित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में शुरुआत की गई है । विशेष प्रशिक्षण शिविर में हॉकी झारखंड से चयनित पुरुष वर्ग से 27 तथा महिला वर्ग से 27 खिलाड़ी हैं इन खिलाड़ियों का आज से लेकर 26 सितंबर तक लगातार कैंप का आयोजन किया जाएगा। महिला एवम पुरुष दोनों वर्ग से कैंप में जो बेहतर 18 -18 खिलादी होंगे ।उन्हें चयनित कर राष्ट्रीय गेम्स के लिए हॉकी झारखंड की टीम से प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^