31 अक्टूबर जम्मू-कश्मीर के इतिहास में एक और काला धब्बा-उमर
31-Oct-2023 10:33 PM 6800
श्रीनगर, 31 अक्टूबर (संवाददाता) जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि 31 अक्टूबर प्रदेश के इतिहास में एक और काला धब्बा है जो इसके लोगों के अधिकारों का अवैध और असंवैधानिक उल्लंघन है। श्री उमर ने मंगलवार को कुपवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र तंगधार में एक दिवसीय पार्टी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, '31 अक्टूबर शोक का दिन है।' उन्होंने कहा कि पार्टी लोगों के अधिकारों की बहाली की लड़ाई शांतिपूर्ण और कानूनी तरीके से लड़ेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^