29 जून को भोजपुरी सिनेमा पर होगा फिल्म सौतन का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर
27-Jun-2024 12:15 PM 1646
मुंबई, 27 जून (संवाददाता) वर्ल्ड वाइड फिल्म प्रोडक्शंस प्रेजेंट सुपर स्टार विक्रांत सिंह राजपूत, रितु सिंह, संचिता बनर्जी और देव सिंह की फिल्म सौतन का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 29 जून को भोजपुरी सिनेमा पर होगा।फिल्म सौतन के निर्माता प्रदीप सिंह, विनय सिंह, मोनिका सिंह और प्रतीक सिंह हैं जबकि निर्देशक अजय कुमार झा हैं। फिल्म सौतन का प्रसारण भोजपुरी सिनेमा पर संध्या छह बजे से 29 जून को होगा।इस फिल्म को दंगल एप्प पर भी देखा जा सकता है।निर्माता प्रदीप कुमार ने कहा कि सौतन एक ऐसी कहानी है जो दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ देगी। विक्रांत, रितु और संचिता ने अपने-अपने किरदारों को बखूबी निभाया है और मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे। सौतन के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर का आनंद लें। इस अद्भुत फिल्म को देखने का मौका न चूकें।फ़िल्म सौतन में विक्रांत सिंह राजपूत, रितु सिंह, संचिता बनर्जी, देव सिंह, श्वेता वर्मा, ललित उपाध्याय, कंचन मिश्रा, जे नीलम, रंभा साहनी, चाहत राज मुख्य भूमिका में हैं। लेखक अरबिन्द तिवारी, संगीतकार मुन्ना दुबे, गीतकार प्यारेलाल यादव, मुन्ना दुबे और शेखर मधुर हैं। फिल्म के कार्यकारी निर्माता अनवर विरानी और कमल यादव हैं। छायांकन मनोज सिंह, संकलन गुर्जंट सिंह, नृत्य प्रसून यादव और महेश बलराज का है। कला रणधीर दास और एक्शन प्रदीप खड़का ने किया है। वेशभूषा विद्या-विष्णु की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^