2024 में देश भाजपा मुक्त होगा: ललन
13-Sep-2022 11:10 PM 3673
पटना 13 सितंबर (संवाददाता) बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड(जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने केंद्र शासित दादरा नगर हवेली एवं दमन दीव में प्रदेश जदयू की पूरी इकाई के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विलय होने के बाद बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के तंज पर पलटवार करते हुए कहा कि 2024 में देश भाजपा मुक्त होगा । बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही श्री सुशील मोदी और श्री ललन सिंह एक दूसरे पर लगातार निशाना साध रहे हैं । इसी कड़ी में केंद्र शासित दादरा नगर हवेली एवं दमन दीव में प्रदेश जदयू की पूरी इकाई के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विलय होने के बाद जब श्री मोदी ने ट्वीट कर जदयू पर तंज कसा कि अब दादरा नागर हवेली भी जदयू मुक्त हो गया। अभी अनेक राज्य इकाइयों में विद्रोह होना बाकी है । तब श्री सिंह ने भी ट्वीट कर पलटवार किया और कहा "चिंता मत कीजिए सुशील जी, 2024 में देश भाजपा मुक्त होगा। देश को सांप्रदायिकता, महंगाई व बेरोज़गारी से छुटकारा मिलेगा और देश में सामाजिक सौहार्द का वातावरण बनेगा ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^