18 लाख के इनामी नक्सली छोटू खरवार हत्याकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार
05-Dec-2024 11:06 PM 3605
लातेहार, 05 दिसंबर (संवाददाता) झारखंड की लातेहार जिला पुलिस ने 18 लाख के इनामी नक्सली बिरजू सिंह उर्फ छोटू खरवार उर्फ छोटू जी हत्याकांड का सात दिनों में खुलासा कर इस कांड में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने आज प्रेस वार्ता कर बताया कि 18 लाख के इनामी नक्सली बिरजू सिंह उर्फ छोटू खरवार उर्फ छोटू जी के हत्या लेवी के पैसे को लेकर हुई है। उन्होंने बताया कि काफी दिनों से संगठन में लेवी के पैसे को लेकर अन बन चल रहा था। 25 नवंबर 2024 की रात्रि में पैसों को लेकर मृत्युंजय जी, छोटू जी, चंद्रदेव सिंह खरवार एवं अन्य दस्ता के सदस्यों के बीच कहां सनी हुआ था। उसी में मृत्युंजय जी ने चंद्रदेव सिंह खरवार के साथ मिलकर छोटू जी को गोली मारकर हत्या कर दी। इसके साथ ही सुबह में अपने सहयोगी के साथ ही घटना स्थल के बगल में ही लाश को गड्डा में छुपा दिया गया। फिर उसके सहयोगियों ने गड्ढे से शव को बाहर निकाल कर अम्बाटिकर जाने वाले रास्ते में फेंकवा दिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^