13 अक्टूबर को रिलीज होगी विनय पाठक की फिल्म ‘अब तो सब भगवान भरोसे’
06-Oct-2023 05:53 PM 3055
पटना, 06 अक्टूबर (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेता विनय पाठक की फिल्म अब तो सब भगवान भरोसे 13 अक्टूबर को रिलीज होगी।‘अब तो सब भगवान भरोसे’ भारत सहित यूके, यूएस, आस्ट्रेलिया, कनाडा और न्यूजीलैंड के सिनेमा घरों में रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन शिलादित्य बोरा ने किया है जबकि कहानी और पटकथा सुधाकर नीलमणि एकलव्य ने लिखी है।फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में यहां आये विनय पाठक ने बताया,हमारी फ़िल्म एक ज़रूरी फ़िल्म है। अनोखी फ़िल्म है। इसे सभी देखना चाहिए। फ़िल्म बिहार के पृष्ठभूमि पर आधारित है। लकी हूं कि मैं इस फ़िल्म का अहम हिस्सा हूँ। यह फ़िल्म शिलादित्य बोरा के निर्देशन बनी पहली है।शिलादित्य बोरा ने कहा,फ़िल्म अब तो सब भगवान भरोसे वास्तविक जीवन पर आधारित ज़रूर है लेकिन अनुभव करोड़ों लोग से मेल खाती है। फ़िल्म के असोसिएट प्रोड्यूसर रविराज पटेल ने कहा कि अब तो सब भगवान भरोसे सही शिक्षा और ग़लत शिक्षा के बीच की व्यथा पर गम्भीर बात रखती है।इस अवसर पर अमेटी यूनिवर्सिटी पटना के कुलपति डॉक्टर विवेकानंद पांडेय ने कहा कि विनय पाठक जैसे अभिनताओं से बिहार का मान बढ़ा है। हम गौरवान्वित हैं कि वह पटना आए हैं। मैं उनकी फ़िल्म के शुभकामनाएँ देता हूँ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^