‘ एफआईएच मेन्स प्लेयर ऑफ द ईयर ’ अवार्ड के लिए नामांकित होना सम्मान की बात : हरमनप्रीत
30-Aug-2021 11:41 PM 2938
नयी दिल्ली, 30 अगस्त (AGENCY) टोक्यो ओलंपिक खेलों 2020 में भारत की ऐतिहासिक कांस्य पदक जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ड्रैगफ्लिकर हरमनप्रीत सिंह ने उन्हें प्रतिष्ठित ‘ एफआईएच प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार ’ के लिए नामांकित किए जाने पर आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह बड़े सम्मान की बात है कि उन्हें बेल्जियम के आर्थर वान डोरेन, एलेक्जेंडर हेंड्रिक्स, ऑस्ट्रेलिया के जेक वेटन, एरन जालेव्स्की और टिम ब्रांड जैसे दुनिया के स्टार हॉकी खिलाड़ियों के साथ ‘ एफआईएच प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार ’ के लिए नामांकित किया गया है। उन्हें लगता है कि यह पूरी टीम के लिए सम्मान की बात है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^