…मैं कभी हिंसा की राजनीति में शामिल नहीं रहा : रामकृपाल
02-Jun-2024 10:30 PM 2944
पटना 02 जून (संवाददाता) बिहार में शनिवार को अंतिम चरण के लोकसभा चुनाव के बाद हमले का शिकार हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने आज कहा कि वह कभी हिंसा की राजनीति में शामिल नहीं रहे। श्री यादव ने रविवार को इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस हमले से आश्चर्यचकित हैं। उन्होंने कहा, मैंने कभी नहीं सोचा था कि कोई मुझ पर गोली चला सकता है।उन्होंने कहा कि वह कभी हिंसा की राजनीति में नहीं रहे। जब वे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में थे तब ऐसी राजनीति कभी नहीं हुई लेकिन अब ऐसा लगता है कि राजद में एक नया चलन उभर रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^